चना दाल नमकीन एक भारतीय नाश्ता है,यह नमकीन सभी को बहुत ज्यादा पसंद आएगा, इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। मैंने बहुत ही आसान तरीके से बनाना बताई है। बस आपको मेरे बताए हुए तरीके को फॉलो करना है। तो चलिए बनाते हैं चना दाल नमकीन।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Namkeen
- चना दाल- 1 कप
- तलने के लिए- तेल
- बेकिंग सोडा- 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- काला नमक- ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- हींग - ½ चम्मच
- अमचूर 1 बड़ा चम्मच
- करी पत्ते - थोड़ा सा
- पानी - आवश्यक अनुसार
विधि - How to make Chana Dal Namkeen
चना दाल को धोना और भिगोना
चना दाल को छानना और सुखाना
चना दाल तलना
एक गहरे फ्राइंग पैन या कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद,ध्यान से चना दाल को कढ़ाई में डाल दीजिए। उन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।अब इसको कलछी से लगातार चलाते हुए,चारों तरफ से अच्छे से फ्राई करें।मसाले मिलाना
चना दाल सुनहरा कलर होने के बाद,सभी चना दाल को एक कागज़ के तौलिये पर निकाल लें।अब एक कटोरे में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग,काला नमक, जीरा और करी पत्ते को डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ। अब एक प्याले में चना दाल को डाल दीजिए, इसके बाद मिक्स किया हुआ मसाले को थोड़ा-थोड़ा करके दीजिए। अब इसे अच्छे से मिला लीजिए।चना दाल नमकीन स्पेशल Tips
- तीखे और मीठे स्वाद के लिए इसमें अमचूर,चुटकी भर चीनी मिलाएँ।
- चना दाल तलने से पहले बिल्कुल सूखा हुआ होना चाहिए।
- तेल पूरी तरीके से गरम होने के बाद दाल डालिएगा।
चना दाल नमकीन को परोसने के सुझाव
- आप इसे एक कप चाय या कॉफ़ी के साथ खाएँ और एक शानदार स्नैक का अनुभव लें।
- इसे आप किसी भी नाश्ते के साथ। परोसें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों)
1 चना की दाल खाने से क्या फायदे होते हैं?Ans - चना दाल खाने से हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है। अगर आपको डायबिटिस्ट है,तो आप अपनी डाइट में चना दाल को जरूर शामिल करें।
2 क्या मैं चना दाल नमकीन को फ्रिज में रख सकता हूँ?
Ans - चना दाल नमकीन कुरकुरा बनाए रखने के लिए इसे कम तापमान पर रखना अच्छा है। फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट खराब हो जाएगा।
3 कौन सी दाल में हाई प्रोटीन होता है?
Ans - सबसे ज्यादा खाए जाने वाली दाल में से एक है।अरहर दाल इसमें लगभग 200 ग्राम दाल में 30 ग्राम प्रोटीन होता है।
4 चना दाल को कुरकुरा होने तक भूनने में कितना समय लगता है?
Ans - चना दाल को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलने में लगभग 10-15 मिनट लगते हैं।
5 क्या मैं अपनी पसंद के अनुसार मसालों को डाल सकता हूं?
Ans - बिल्कुल डाल सकते हैं। आपकी पसंद की अनुसार आप मसाला डाल सकते हैं।
6 क्या चना दाल नमकीन ग्लूटेन मुक्त आहार लेने वालों के लिए उपयुक्त है?
Ans - हां बिल्कुल, चना दाल नमकीन स्वाभाविक रूप से ग्लूटेन मुक्त है।
7 चना दाल नमकीन के स्वास्थ्य लाभ?
Ans - चना दाल नमकीन न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। यह प्रोटीन, फाइबर और आयरन और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।