//

पारंपरिक स्वादिष्ट मक्की का ढोकला रेसिपी - Quick & Easy Makki ka Dhokla Recipe

वैसे तो Dhokla दाल चावल सूजी से बनाया जाता है। आज मैं आपको बिल्कुल नए तरीके से ढोकला बनाना बताऊंगी। इसे मैं मक्के की आटे के साथ बनाऊंगी। यह ढोकला खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है। सभी को बहुत ज्यादा पसंद आएगा। यह खाने में लाजवाब होता है, और साथ ही स्वास्थ्यप्रद भी होता हैं। इसे बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री  Ingredients Of Makki Ka Dhokla Recipe

  • 200 ग्राम मक्के का आटा
  • 3/4 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट
  • 1.5 बड़ा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 नींबू का रस
  • आवश्यकतानुसार पानी

तड़के के लिए सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • एक चुटकी हींग
  • एक चम्मच राई
  • एक चम्मच सफेद वाली तिल
  • कटा हरा धनिया
  • करी पत्ता
  • 3-4 हरी मिर्च

ढोकला बनाने की विधि  How To Prepare Makki Ka Dhokla Recipe

  • (1) सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें उसमें मक्की का आटा डालें, और 3/4 कप दही,1 छोटा चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट,1.5 बड़ा चम्मच चीनी,स्वादानुसार नमक,1 बड़ा चम्मच तेल, 1 नींबू का रस,इन सभी चीजों को अच्छी तरह से हाथ की मदद से मिक्स कर लेना है। अब इसमें 1/2 कप गुनगुना पानी को थोड़ा-थोड़ा डालते हुए बटर के तरह बना लेना है। अब कुछ समय के लिए ढक कर रख दीजिए।

  • (2) अब एक स्टील का डब्बा लीजिए जिसमें ढोकला बनाते हैं। इसके अंदर चारों तरफ से तेल लगा लेना है। रखा गया हुआ ढोकला बेटर का ढक्कन निकालकर,इसमें एक ईनो डाल देना है। इसके ऊपर थोड़ा सा पानी डालकर, अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेटर फूला फूला दिखेगा,अब बेटर को स्टील के डब्बा के अंदर डाल देना है।

  • (3) अब एक कड़ाही में पानी डाल कर गरम करें उसमें एक कटोरी या स्टैंड रख दें गरम होने दे,अब ढोकला बेटर को कड़ाही के अंदर रख कर ढोकले को ढक कर,25-30 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। 30 मिनट बाद ढक्कन हटाकर स्टिक की मदद से चेक करना है। स्टिक अगर क्लीन निकलता है तो ढोकला बनकर तैयार है। स्टिक में अगर चिपकता है, तो 5 मिनट और पकने दे। गैस को बंद कर देना है ढोकले को इसके अंदर से निकाल देना। और कुछ समय ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  • (4) ढोकले ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से साइड साइड से थोड़ा लूज कर लेना है। अब एक प्लेट इसके ऊपर रखकर पलट देना है।

  • (5) अब तड़का लगाने के लिए गैस ऑन करके कढ़ाई को गर्म करें,कढ़ाई गर्म होने के बाद, 2 चम्मच तेल डाल दें तेल गर्म होने के बाद एक चुटकी हींग,एक चम्मच राई,एक चम्मच सफेद वाली तिल,3-4 हरी मिर्च,थोड़ा सा करी पत्ता,डाल कर कुछ समय के लिए भूनें, गैस को बंद करके तड़का को निकाल लेना है।

  • (6) अब ढोकले को सीधा करके ढोकले के ऊपर तड़का को डाल कर तड़के को फैला देना है। इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डाल दे। मनचाहे आकार में काट लें।

  • (7) त्यार ढोकले को टमाटर सॉस या चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसें।

You May Also Like: Paneer Pakoda


मक्की की ढोकला स्पेशल Tips

1. अगर आपके पास दही नहीं है तो आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।लेकिन अगर हम दही डाल के ढोकले बनाएंगे तो खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगेगा।

2. चीनी डालने से ढोकले में मिठास आएगी इसी वजह से ढोकले खाने में टेस्टी लगता है।


3. तेल डालने से ढोकला सॉफ्ट बनता है।


4. नींबू का रस डालने से ढोकले के अंदर खटास आएगी। खट्टा मीठा खाने में टेस्टी लगेगा।

5.आप बेटर को जितनी अच्छी तरह से फेंटें एंगे ढोकला उतना ही फुला फुला बन के तैयार होगा।


6. अगर आपके पास ईनो नहीं है, इसकी जगह आप 1/3 चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।


7. ढोकला बनाते समय एक चीज का ध्यान रखना है कटोरी या स्टैंड पानी से ऊपर होना चाहिए।


8. ढोकले को ठंडा होने के बाद काटे।

Conclusion- निष्कर्ष

मक्की का ढोकला खाने के बाद आप निश्चित रूप से इसकी खुशबू, स्वाद और सेहतमंदता की तारीफ करेंगे।
मक्की का ढोकला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है। जो आप अपने परिवार और मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको यह रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद।

You May Also Like: Coffee Ice Cream

FAQ 

Ques -1: क्या हम वजन घटाने में ढोकला खा सकते हैं?

Ans: ढोकला वजन घटाने में एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है,क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर का मात्रा अधिक होता है,सिर्फ ढोकला खाने से वजन कम नहीं होगी। इसके साथ स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली भी महत्वपूर्ण हैं।

Ques -2: ढोकला को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

Ans: ढोकला को अंग्रेजी में "Dhokla" ही कहते हैं।

Ques -3: 1 किलो ढोकला में कितनी कैलोरी होती है?

Ans: एक किलोग्राम ढोकला में आमतौर पर 1500 से 1800 कैलोरी होती हैं। इसका अंतिम मात्रा विशिष्ट रेसिपी, तैयारी की विधि, और सामग्री के अनुसार भिन्न हो सकता है।

Ques -4: 1 खमन ढोकला में कितनी कैलोरी होती है?

Ans: एक खमन ढोकला के आमतौर पर 50-60 ग्राम के लगभग 100-120 कैलोरी होती है।यह कैलोरी मात्रा बदल सकती है जो संदर्भ, विशेषता, और तैयारी की विधि पर निर्भर करती है।

Ques -5: ढोकला का अर्थ क्या है?

Ans: साउथ इंडियन स्टाइल का स्नैक है। गुजराती खाद्य पदार्थ है,यह गुजरात में बहुत प्रसिद्ध है। इसे सूजी, या मक्के की आटा के साथ बनाया जा सकता है,ढोकला" का अर्थ होता है "ढाला" या "ढेला"। यह शब्द "ढोकला" की गूजराती में बोली जाने वाली बोली में उपयोग होता है।

Ques -6: ढोकला बनाने में कितना टाइम लगता है?

Ans: सामग्री की तैयारी: 5-10 मिनट लग सकता है। यह आपके ऊपर निर्भर है।
  • बेटर तैयार करना: 10-15 मिनट
  • (ढोकला को पकाना): 15-20 मिनट
यह समय प्रदर्शन के आधार पर भिन्न हो सकता है,कुल मिलाकर, ढोकला बनाने में आपको लगभग 45-60 मिनट का समय लगेगा।यह समय आपके ऊपर निर्भर करता है। बेटर प्रस्तुत करने में आप कितना समय लगाएंगे,और ढोकला पकाने के आधार पर।

Ques -7: ढोकला खाने से क्या फायदा होता है?

Ans: मक्के के ढोकले भी स्वास्थ्य के लिए और पौष्टिक होते हैं। और कई फायदे प्रदान करते हैं।

(1) पोषण से भरपूर फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स का। यह आपके पाचन को सुधारने में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भरा रखता है।

(2) जो ग्लूटेन का सेवन करना चाहते हैं। मक्का ग्लूटेन फ्री होता है।

(3) मक्के के ढोकले में कम कैलोरी होते हैं, और यह सेहत के लिए अधिक उपयुक्त होते हैं।

(4) मक्के में विटामिन सी और विटामिन ए का उत्तम स्रोत होता है, जो शरीर को उम्र बढ़ाने वाले विटामिन्स प्रदान करते हैं।

Ques -8: ढोकला बनाने में क्या क्या लगता है?

Ans: आवश्यक सामग्री- (makki ka dhokla recipe)
  • 200 ग्राम मक्के का आटा
  • 3/4 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट
  • 1.5 बड़ा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 नींबू का रस
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • एक चुटकी हींग
  • एक चम्मच राई
  • एक चम्मच सफेद वाली तिल
  • कटा हरा धनिया
  • करी पत्ता
  • 3-4 हरी मिर्च




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.