बरसात के मौसम में पकौड़े खाने किसे पसंद नहीं है,सबको पसंद है। पकोड़ा होगा अगर पनीर के तो बहुत ही मजेदार लगता है। आज हम बनाएंगे मजेदार पनीर पकोड़ा, इसे बनाने में बहुत ही आसान है। कभी भी घर पर अगर मेहमान आए, उनको अगर इंप्रेस करना है तो,आप एक बार यह पकोड़ा बनाकर खिलाइए। बार-बार आपको पूछेंगे कि यह कैसे बनाया इसका स्वाद ही अलग है।
इसी तरह से बनाया जाता है पनीर पकोड़े। आपको यह रेसिपी कैसी लगी अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजिए। अगर आपको और किसी रेसिपी के बारे में जानना है तो,कमेंट करके पूछ सकते हैं।
आवश्यक सामग्री What are all the ingredients.
- 2 लीटर दूध
- लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच
- मेथी दाना पाउडर थोड़ा सा
- तलने के लिए तेल
- आवश्यकता अनुसार नमक
- नींबू -2
- हल्दी- थोडा सा
- बेसन- 100 ग्राम
- अजवाइन थोड़ा सा
- अदरक पेस्ट - 5 ग्राम
- लहसुन पेस्ट-5 ग्राम
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
बनाने के तरीके | ways to make.
Step-1 दूध को एक गहरे बर्तन में डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। दूध में उबाल आने के बाद, आंच को बंद करके उसमें धीरे धीरे नींबू का रस डालें और उसे लगातार चमचे से चलाइये।
Step-2 एक से 2 मिनट के अंदर छैना) और पानी अलग होने लगेगा। इसके बाद छैना को सफेद कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये क्योंकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये छैना तैयार है।
Step-3 अब छैना में मेथी दाना पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिलाकर गूंद लेना है। और इसी छैना को आपकी इच्छा अनुसार छोटा छोटा काट लीजिए।
Step-4 घोल बनाने के लिए बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें नींबू के रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर, मेथी दाना पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट और बेकिंग सोडा डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिए । फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालें और गाढ़ा, चिकना घोल बना लीजिए।
Read more: Chhena Puri Recipe
Step-5 कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम हो जाने के बाद, काटा गया छैना को एक-एक करके बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डाल कर मीडियम आंच पर फ्राई करें। 2 मिनट के अंदर गोल्डन कलर हो जाने के बाद, एक प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह से सभी छैना को फ्राई कर लीजिए।
- तैयार है पनीर पकोड़े, गरमा गरम पकोड़े, पकोड़े के ऊपर काली मिर्च पाउडर डाल कर, चटनी के साथ या टमाटर के सास के साथ परोसें।
पनीर पकोड़ा स्पेशल टिप्स- Paneer Pakoda Special Tips.
- अगर आप घर पर छैना नहीं बनाना चाहते हो। तो आप मार्केट से पनीर ला सकते हैं।
- नींबू का रस डालते समय,आंच को बंद करके नींबू का रस डालें
conclusion - निष्कर्ष
FAQ
Ques-1 पनीर पकोड़ा के लिए क्या-क्या सामग्री आवश्यक है?
Ans- पनीर पकोड़ा के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 लीटर दूध
- लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच
- मैथी दाना पाउडर थोड़ा सा
- तलने के लिए तेल
- आवश्यकता अनुसार नमक
- नींबू-2
- हल्दी- थोड़ा सा
- बेसन- 100 ग्राम
- अजवाइन थोड़ा सा
- अदरक पेस्ट 5 ग्राम
- लहसुन पेस्ट- 5 ग्राम
- बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
Ques-2 पनीर पकोड़ा को किसके साथ खा सकते हैं?
Ans- गरमा गरम पकोड़े, पकोड़े के ऊपर काली मिर्च पाउडर डाल कर, चटनी के साथ खा सकते हैं।
Ques-3 1 लीटर दूध में कितने छेना बनता है?
Ans- 1 लीटर दूध में लगभग 200 ग्राम छैना बनता है.
Ques-4 पकौड़ी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?
Ans- पकोड़े को अंग्रेजी में fritters कहते हैं।